google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

"महासमुंद में वन विभाग ने पकड़े साही शिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजा".....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग ने साही (इंडियन पॉर्कुपाइन) के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन्यजीव संरक्षण अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में शिकार किए गए साही का मांस भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


सूचना मिलते ही वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा उपवन मंडलाधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र बागबाहरा की टीम को अवैध शिकार की सूचना मिली थी। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रैताल बीट के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक-154 में जांच की, जहां साही के शिकार की पुष्टि हुई।


मांस काटकर आपस में बांट रखा था

जांच और पूछताछ के दौरान ग्राम नवाडीह (खम्हरिया) के पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई। वन विभाग के अनुसार आरोपियों ने शिकार किए गए साही के मांस को काटकर आपस में बांट रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उनके खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22666/05 (दिनांक 13 जुलाई 2026) दर्ज किया गया।


इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई -

आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 2(16), 9, 39, 50 एवं 51 के तहत कार्रवाई की गई।

पांचों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में -

वन विभाग ने गिरधारी गोंड, लोकनाथ गोंड, नागेश्वर गोंड, सियाराम राजपूत और नरसिंह कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


अभियान में इन अधिकारियों की रही भूमिका

कार्रवाई में डिप्टी रेंजर नवीन शर्मा, वनरक्षक डीलेश्वरी कंवर, नीलकंठ दीवान, वीरेंद्र दीवान सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। वहीं, वन प्रबंधन समिति नवाडीह (खम्हरिया) के सदस्यों ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।


वन विभाग की अपील

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार या तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव संरक्षण के लिए सघन गश्त और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html