google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देश में पहली बार दो प्रांतीय चेम्बर्स आमने - सामने: प्रदेश के दिग्गज उद्योगपतियों ने B2B...

Aug 13
3 min read
  • टेबल पर तय की व्यापार की नई दिशा :– सतीश थौरानी |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI) एवं पूर्वोत्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी (PCCC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक 'बिजनेस कनेक्ट' कार्यक्रम होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में अपार उत्साह और गरिमामय उपस्थिति के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार जगत का विस्तार पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक करना, दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों के मध्य सुदृढ़ B2B संबंधों को स्थापित करना तथा प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को तेज कर रोज़गार के नए अवसर पैदा करना था।


दिनभर चले इस विस्तृत कार्यक्रम में B2B मीटिंग्स, मार्केट एक्सचेंज, नेटवर्किंग सेशंस और फ्रेंचाइज़ी अवसरों पर गहन मंथन किया गया। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के छोटे, मध्यम एवं बड़े उद्योगों को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान और विशाल बाजार दिलाने के लिए एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि यह केवल दो व्यापारिक संस्थाओं का मिलन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि का एक ऐतिहासिक सेतु है। छत्तीसगढ़ में अकूत प्राकृतिक संसाधन, उत्कृष्ट विनिर्माण क्षमता और राज्य सरकार का अनुकूल औद्योगिक माहौल है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों में संभावनाओं से भरा एक विस्तृत बाजार मौजूद है।


'बिजनेस कनेक्ट' के माध्यम से जब दोनों क्षेत्रों का व्यापार बढ़ेगा, तो प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना होगी और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर रोज़गार की वृद्धि होगी और हमारे युवाओं को अपने ही राज्य में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि चेम्बर आगे भी प्रदेश के व्यापारिक विकास और युवा रोज़गार को प्राथमिकता देते हुए ऐसे दूरगामी आयोजन निरंतर करता रहेगा।

महामंत्री अजय भसीन ने बताया की छत्तीसगढ़ में व्यापार की असीम संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं। छत्तीसगढ़ के समस्त व्यापारी वर्ग पूर्वोत्तर चेम्बर के साथ व्यापारिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। दोनों क्षेत्रों का यह मजबूत समन्वय न केवल उद्योग-व्यापार को गति देगा, बल्कि विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।" छग चेम्बर आफ कामर्स के प्रमुख संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल ने पूर्वोत्तर चेम्बर के उद्यमियों से आग्रह किया,छग में उद्योगो की स्थापना की पहल करें। चेम्बर आफ कामर्स उन्हें पूरा पूरा सहयोग करेंगे।


कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर चेम्बर के प्रमुखों ने भी अपने सारगर्भित विचार साझा किए। PCCC दिल्ली NCR के चेयरमेन अजय खेमानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की असीमित क्षमताएँ और उत्साह सराहनीय है, पूर्वोत्तर के साथ सीधा तालमेल बनने से दोनों क्षेत्रों के व्यापार को एक नई ऊँचाई मिलेगी। चेयरमेन अजय खेमानी ने आश्वासन दिया कि छग के व्यवसायियों उद्यमियों को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा, वाइस चेयरमेन सुशील अग्रवाल ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के दृष्टिकोण से इस पहल को मील का पत्थर बताया। वहीं PCCC दिल्ली NCR के अध्यक्ष राजेश सोनी ने चेम्बर के शानदार आतिथ्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर का बाजार छत्तीसगढ़ के ज्वेलरी, स्टील, सीमेंट और कृषि आधारित उत्पादों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलता है।


कार्यक्रम के गरिमामय समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पूर्वोत्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी प्रमुख पदाधिकारियों चेयरमेन अजय खेमानी, वाइस चेयरमेन सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष उमेद जैन, एक्स्यूकिटिव मेम्बर द्वय पंकज केजरीवाल, संतोष मित्तल, नवरतन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उदय चौधरी, पंकज अग्रवाल, शंकर गोयंका, लोकेश अग्रवाल, सारंग अग्रवाल, सचिन जैन, गोपाल अग्रवाल, लोकेश खेतान, एवं आरूषि अग्रवाल का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं प्रतीक स्वरूप विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान कर आत्मीय अभिनंदन एवं नागरिक सम्मान किया गया।


इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, संरक्षक - चतुर्भुज अग्रवाल, सलाहकार- तिलोकचंद बरडिया, छगन मूंदड़ा, लखमशी पटेल, अमर गिदवानी, संतोष बैद , चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री - कपिल दोषी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष - लोकेश चंद्रकांत जैन, अशोक अग्रवाल, नवदीप सिंह अरोरा, सुशील रामदास अग्रवाल, वासुदेव जोतवानी ,प्रकाश लालवानी, अमर दास खट्टर, राजकुमार राठी, राजेश पोपटानी ,सोनिया साहू, मनीष प्रजापति, सुदेश मध्यान, जितेंद्र बड़वानी, दिलीप इसरानी, जितेन्द्र शादीजा, राजेश गुरनानी, संतोष लोहाना, महेंद्र बागरोड़िया, दिनेश अठवानी, मंत्री - दीपक विधानी, भरत पमनानी, राकेश वाधवानी, प्रशांत गुप्ता, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, राहुल खूबचंदानी, लोकेश साहू, मयंक त्रिपाठी, राजीव जैन, प्रकाश महेश्वरी, जतिन नचरानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोतसिंघानी, ट्रांसपोर्ट चेंबर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, बिलासपुर इकाई – सचिव महितोष सराफ़, कोषाध्यक्ष अविनाश आहूजा, महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ.ईला गुप्ता, हेमल शाह वित्तीय सलाहकार, नीरजा अग्रवाल, ऐश्वर्या तिवारी, डॉ. बी जी भोजवानी, रायपुर लघु वनोपज व्यापार संघ अध्यक्ष मुकेश ढोलकिया चेम्बर, अग्रवाल समाज अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सदस्य – निखिल पंडया, प्रवीण झा सहित चेम्बर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रमुख उद्योगपति उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html