खाद्य एवं औषधि प्रशासन का औचक निरीक्षण, चिकन बिरयानी में मिला हानिकारक रंग...
- ANIS LALA DANI

- Aug 14
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान भोजनालयों, रेस्टोरेंटों और बिरयानी सेंटरों में साफ-सफाई व रखरखाव को लेकर गंभीर खामियां उजागर हुई, जिस पर विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जांच टीम ने कई दुकानों का निरीक्षण किया, जहां बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं।
बिना खाद्य पंजीयन के संचालित किए जा रहे ‘न्यू सागर बिरयानी सेंटर’ को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अलावा, अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर एक अन्य बिरयानी सेंटर पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान चिकन बिरयानी में हानिकारक रंगों का मिलावट पाया गया, जिसे खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
वहीं, ‘आरजे राजस्थानी थाली’ में कमियां मिलने पर संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार की सूचना जारी की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन रोड के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है।
#chhattisgarh #raipur #inspection #brekingADnnews




.jpg)










