google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

अभियंता दिवस पर रायपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम, भारतरत्न एम. विश्वेश्वरैय्या को दी गई श्रद्धांजली.....

2 hours ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का 166वीं जयन्ती पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी सहित वरिष्ठ, कनिष्ठ अभियंताओं ने किया सादर नमन...

  • स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने रक्तचाप की जाँच करवाकर किया शुभारम्भ...

  • सभी कनिष्ठ अभियंता वरिष्ठ अभियंता से अनुभव का लाभ लेकर जीवन में व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का संकल्प लें - सभापति सूर्यकान्त राठौड़...
















रायपुर:- आज भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का उनकी 166वीं जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर में पीडब्ल्यूडी चौक सिविल लाइन में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का 166वीं जयन्ती पर सादर नमन किया | संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ सहित सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इंदिरा मिश्रा, नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी सहित रायपुर संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के संयोजक डॉ एम. एल. अग्रवाल, संरक्षक पी. एन. सिंह, आयोजनकर्ता वरिष्ठ अभियंता सी.पी. शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश शर्मा वरिष्ठ वास्तुविद सी. एस. पिल्लीवार, छग राज्य पावर वितरण कम्पनी के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता अभियंता पी एन. खरे, रायपुर विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता डी. एस. परोहा, छग राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास संचलनालय के मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, नगर निगम रायपुर के अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, राज्य लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश नशीने सहित राजधानी शहर रायपुर के रहवासी वरिष्ठ और कनिष्ठ अभियंताओं ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का 166वीं जयन्ती पर सादर नमन किया |

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का 166वीं जयन्ती पर सादर नमन करते हुए कहा कि अभियंताओं ने हमेशा भारत वर्ष , छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर शहर के विकास और निर्माण में आगे बढ़कर अत्यंत उल्लेखनीय योगदान दिया है | सभी वरिष्ठ अभियंताओं के पास जीवन में अमूल्य अनुभव और व्यवहारिक ज्ञान है | सभी कनिष्ठ अभियंताओं को भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जयन्ती पर वरिष्ठ अभियंताओं से मार्गदर्शन लेकर अनुभव के लाभ सहित उनसे विनम्रता से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए | इससे वे अपने विभाग, कार्यालय में दैनिक कार्य से आने वाले आमजनों को भी संतुष्ट कर सकने में समर्थ बन सकेंगे | नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की 166वीं जयन्ती अभियंता दिवस पर मूर्ति स्थल के समीप रायपुर की संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के तत्वावधान में लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर का रक्तचाप की जाँच करवाकर शुभारम्भ किया |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html