'टाइगर 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ लॉन्च...सलमान और कटरीना का दिखा धांसू अंदाज....
- ANIS LALA DANI

- Oct 11, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
वाईआरएफ ने सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर लॉन्च कर दिया है।
जहां एक और शाहरुख खान 'जवान' को लेकर दहाड़ रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड के दूसरे खान सलमान खान ने भी कमर कस ली है। YRF ने रविवार को 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर लॉन्च किया है और यह एक जबरदस्त एक्शन जबरदस्त ड्रामा का वादा करता है। पोस्टर में सलमान खान के साथ फुल एक्शन में कटरीना कैफ भी दिख रही हैं।
सलमान खान ने खुद 'टाइगर 3' का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी 'जोया' कटरीना कैफ के साथ गन थामे नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'आ रहा हूं। टाइगर 3 दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। हिंदी, तमिल और तेलुगू में इस फिल्म को एन्जॉय करें।' मालूम हो, 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।




.jpg)











Comments