google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

FIR दर्ज, गंदी कार देखकर MLA ने ड्राइवर पर उठाया हाथ...

Nov 1, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बरेली- उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने गंदी कार देखी तो उन्हें गुस्सा आ गया | इसके बाद विधायक ने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया | इसके बाद ड्राइवर ने पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराया | बरेली के जीआरपी थाने में विधायक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है |


इस मामले में विधायक शहजिल इस्लाम ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया | विधायक शहजिल इस्लाम इलाहाबाद से बरेली लौटे थे | उन्हें रिसीव करने के लिए ड्राइवर और गनर रात में ही जंक्शन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन सुबह 6 बजे पहुंची | ड्राइवर और गनर कार में ही सो गए | सुबह विधायक जैसे ही बरेली पहुंचे और उन्होंने देखा कि कार के ऊपर ओस की बूंदें जमीं हैं | कार के शीशे गंदे हैं तो यह देख विधायक आग बबूला हो गए | उन्होंने ड्राइवर के साथ बदसलूकी करते हुए हाथ उठा दिया |


इससे पहले भी सपा विधायक शहजिल इस्लाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कमेंट कर चुके हैं, जिसके बाद बरेली के विकास प्राधिकरण ने उनके पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया था |


शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंचे विधायक के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मैं शहजिल इस्लाम की गाड़ी 5-6 महीने से चला रहा हूं | बीते दिनों विधायक को लेने स्टेशन पर गया था | वहां गनर के साथ हम इंतजार करते रहे | सुबह 6 बजे गाड़ी आई | विधायक ने आते ही अपशब्द बोलना शुरू कर दिए | मैंने कहा कि बोल कैसे रहे हैं, गाड़ी पर ओस आई है | साफ कर दे रहा हूं |


ड्राइवर ने शिकायत में कहा कि जब मैं शीशा साफ करने लगा, तभी विधायक ने मेरे मुंह पर घूंसा मार दिया | इस पर मैंने कहा कि हाथ मत चलाइए तो बोले कि जानता है कि किससे बात कर रहा है | फिर उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया | इसके बाद 112 पर फोन करके पुलिस बुलाई | फिर विधायक गाड़ी लेकर चले गए |


इस मामले में सीओ ने कहा कि विधायक शहजिल इस्लाम के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर दी है कि विधायक जब वापस आए तो मॉर्निंग के समय गाड़ी के ऊपर ओस थी | गुस्से में विधायक ने तमाम बातें कहीं और ड्राइवर को थप्पड़ मारकर जातिसूचक शब्द कहे | ड्राइवर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है | मामले की जांच की जा रही है | एससी एसटी की जांच की जाएगी, जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html