google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

23 नामजद पर प्राथमिकी, पटना पुलिस पर हमला मामले में...

Nov 9, 2023
2 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिहार - थाना क्षेत्र के कोइनी बलुआ टोला गांव में की सुबह शराब तस्करों के पुलिस पर हमला किए जाने के मामले में 23 नामजद व 10-15 अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है | मामले में 11 तस्करों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी छापेमारी दल में शामिल दारोगा मुकेश कुमार ने दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार कोइनी बलुआ टोला में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शिवबालक राम के घर से करीब 60 लीटर चुलाई शराब बरामद की थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवबालक राम , सुगांती देवी व गुड्डी देवी को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद तस्कर व उनके सहयोगियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. आरोप है कि आरोपितों ने पहसुल से दारोगा मुकेश कुमार के हाथ पर मारकर घायल कर दिया. महिला सिपाहियों की भी तस्करों ने पिटाई की. लाठी डंडे आदि से पुलिस की पिटाई करने के बाद तस्कर शिवबचन राम को आरोपितों को छुड़ा लिया. पुलिस टीम को घर में बंद करने का भी प्रयास भी किया. चौकीदार रामबाबू यादव की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आठ तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस पर हमला के बाद से आरोपित फरार हैं |


नामजद तस्करों में शिवबालक , सुगांती , गुड्डी , दिलीप , राजेश ,सोनू ,काजल ,रीमा ,करिश्मा , सुनीता ,मीना , चंदन ,मधु , निरहू सहित 23 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है | मंडल कारा गेट पर किन्नरों का प्रदर्शन स्थानीय मंडलकारा गेट पर की शाम किन्नरों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने व मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची |

काफी समझाने बुझाने के बाद किन्नरों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया. एक किन्नर ने बताया कि जय प्रकाश नामक व्यक्ति उससे रुपये लिया था. बाद में वह फरार हो गया. रुपये वसूली को लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. पुलिस ने जयप्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. इसके बाद उसे जमानत मिल गयी थी. लेकिन हम सभी चाहते थे कि उसे हमारे हवाले कर दिया जाए. लेकिन पुलिस उसे सुरक्षित अपने साथ मंडलकारा गेट तक लेकर पहुंच गयी. इस कारण प्रदर्शन किया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html