भाजपा प्रदेश कार्यालय में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को ‘सहयोग केंद्र’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनके आवेदनों के समाधान के लिए सार्थक पहल की।

सहयोग केंद्र में 100 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री ओपी चौधरी ने आवेदनों के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने विशेष रूप से मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments