google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, किराए के घर में लगाई फांसी.....

Oct 2, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मिजोरम की एक महिला कांस्टेबल ने दक्षिण दिल्ली में किराए के घर में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह एक पीसीआर कॉल के बाद, एक पुलिस टीम महरौली में घटना स्थल पर पहुंची और पाया कि 23 वर्षीय महिला ने रविवार रात को ये कदम उठाया। वह किशनगढ़ थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की आशंका

राजस्थान के बाड़मेर में दिल दहलाने वाला एक हादसा सामने आया। जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य मां, बेटा और पुत्रवधू के पानी के टांके में डूब कर मौत हो गई। इस हादसे की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शव को बाहर निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला घरेलू कलह के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

यह हादसा बाड़मेर जिले के चौहटन उपखंड क्षेत्र से सामने आया है। जहां बूठ राठौडान गांव के भीलो की ढाणी में रविवार शाम पानी के एक टांके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान पानी के टांके में अनछी देवी (50) पत्नी जगमालराम, उसका बेटा हितेश (25) और उसकी पुत्रवधू लहरी (23) के खेत में बने पानी के टांके में शव तैरते हुए मिले। हादसे की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने तीनों शवों को बाहर निकलवाया।


पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार आशंका है कि घरेलू कलह के कारण तीनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के अनुसार में घरेलू कलह के कारण मृतकों के परिवार में रविवार को काफी तनावपूर्ण माहौल बन गया। इसके बाद हितेश पानी के टांके में कूद गया। यह देखकर उसकी पत्नी लहरी देवी भी पानी में कूद गई। इस बीच बेटे और बहू को टांके में डूबता देखकर मां भी उन्हें बचाने के प्रयास में टांके में कूद गई। टांके में पानी गहरा होने के कारण तीनों की डूब कर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html