कृषि यंत्रीकरण और वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद:- कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कांपा (महासमुंद) में दिनांक 11 सितंबर 2026 को आगामी रबी मौसम के लिए अनुसंधान एवं विस्तार योजना की स्टेशन स्तरीय बैठक (स्तर-1) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने की। बैठक में डॉ. आर. एल. शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद उपाध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. संदीप भंडारकर ने रबी मौसम में दलहनी एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दलहनी एवं तिलहनी फसलें किसानों की आय, मृदा स्वास्थ्य तथा कृषि की स्थिरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इन फसलों में उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों एवं उचित फसल प्रबंधन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। डॉ. आर. एल. शर्मा ने कृषि कार्यों में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दिया।
उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उचित उपयोग से श्रम एवं समय की बचत के साथ-साथ कृषि कार्यों की दक्षता एवं उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों तक स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल कृषि यंत्रों एवं उनके उचित उपयोग की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता बताई। बैठक में आगामी रबी मौसम के लिए अनुसंधान, प्रक्षेत्र परीक्षण, तकनीकी प्रदर्शन, कृषक प्रशिक्षण एवं विस्तार गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों एवं कृषि विज्ञान केंद्र के विषय-वस्तु विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं एवं प्रस्तावों को प्रस्तुत किया गया, जिन पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष महोदय द्वारा बहुमूल्य एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। इन सुझावों के माध्यम से अनुसंधान कार्यों को स्थानीय कृषि परिस्थितियों एवं किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने को कहा गया। बैठक में महाविद्यालय व कृषि विज्ञाने केंद्र के सभी सहायक प्राध्यापक, वैज्ञानिक, विषय-वस्तु विशेषज्ञ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)










Comments