google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नामी स्कूल की हुई बदनामी, छात्र और महिला टीचर का चैट वायरल....

Oct 16, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कानपुर के कैंट स्थित नामी स्कूल में छात्र और टीचर के बीच इंस्टाग्राम के मैसेंजर पर हुई चैट सामने आ गई है। शिक्षिका और छात्र के बीच जिस तरह से बात हो रही है वह सामान्य नहीं है। हालांकि शिक्षिका अपने आरोपों पर अडिग है। उनका कहना है कि वह छात्र और उसके पिता उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। कैंट स्थित स्कूल में छात्र के पिता ने वहीं की पढ़ाने वाली शिक्षिका पर बेटे को यौन प्रलोभन देकर उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। जिसपर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच छात्र और टीचर के बीच इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप पर हुई कुछ चैट्स सामने आई है।

छात्र और शिक्षिका के चैट के अंश पहली चैट में छात्र पूछ रहा है कि तुम सुबह 7:10 पर क्यों आओगी। इस पर टीचर जवाब दे रही है कि हम इसी टाइम बुलाए गए हैं। फिर छात्र कहता है कि ठीक है आओ जब आना हो। एक चैट में छात्र कह रहा है कि तुमको मिलने की परवाह नहीं थी। आधा घंटा नहीं मैं तुझको एक घंटे तक कॉल कर रहा था। मैं अपनी सुविधा के लिए तुमझे झूठ नहीं कहूंगा। इस पर टीचर जवाब दे रही है कि लोग रिश्ते में आगे बढ़ते हैं ऊंचे उठते हैं मैंने रिश्ते में सब कुछ खो दिया है। फिर वह लिख रही कि अब जब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं मैं बहुत दुखी हूं। मेरा दिल टूट चुका है।


एक चैट में छात्र कह रहा है तुमको मेरी कॉल की परवाह नहीं थी मुझसे मिलने की परवाह नहीं थी। इस पर टीचर कह रही है कि हां मैं झूठे आरोप खुद पर नहीं लूंगी। अगर लोगों को यह पता चलता है कि मैं इस कहानी में बुरी हूं तो उन्हें यह भी पता चलेगा कि तुम इस कहानी के विलेन हो। कुछ और चैट्स मिले हैं जिसमें दोनों ने बातचीत की है। एक चैट में शिक्षका कह रही है कि तुम कहीं व्यस्त हो 9 तारीख से मैं देख रही हूं। एक चैट किसी शख्स को लेकर है। किसी अन्य प्रोफाइल को शिक्षिका ने लाइक किया तो छात्र उसे कह रहा कि वह भी दूसरी लड़कियों को प्रोफाइल को लाइक करेगा।


इस मामले में शिक्षिका ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया। मुझे एक बड़े षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। मेरे पति इस पूरे प्रकरण से बहुत परेशान हो चुके हैं। हम अपने घर में नहीं रह पा रहे हैं। हमारा बेटा छुप छुपकर रिश्तेदारों के यहां रह रहा है। कई दिन हो गए हैं हम उससे मिल नहीं पाए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html