नक्सली बैनर की फर्जी साज़िश का पर्दाफाश, भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांकेर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पिपली बुर्गी क्षेत्र में नक्सली बैनर-पोस्टर फर्जी निकले, पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए भाजपा नेता शिवा अनिल मिस्त्री और सहयोगी रंजीत मलिक को गिरफ्तार किया है | आरोप है कि दोनों ने मिलकर लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था | शिवा मिस्त्री कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 24 इरपानार से निर्वाचित सदस्य है. शिवा महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे क्षेत्र में खनन कंपनी के लिए पोकलेन मशीन और परिवहन का काम करता था | सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पिपली बुर्गी से 5 किसी दूर पर साइनबोर्ड के नीचे संदिग्ध लाल कपड़े का बैनर मिला, जिसमें नक्सली संगठन होने का दावा करते हुए धमकी दी गई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एम. रमेश ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, थाना में संबंधित धाराओं में मामल दर्ज कर जांच शुरू की गई. मुखबिर से मिली जानकारी के आद गढ़चिरौली निवासी 48 वर्षीय शिवा मिस्त्री और पखांजूर निवासी 25 वर्षीय रोहित रंजित मल्लिक को गिरफ्तार किया गया | पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया, दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments