महतारी वंदन में महिलाओ से वसूली गलत भाजपा महिलाओं का अपमान मत करे - कांग्रेस.....
हर विवाहित महिला को 1000 देने का वादा था नियम बनाकर महिलाओं को भाजपा ने ठगा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रायपुर: महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को अपात्र बताकर उनसे अब तक दी गई राशि की वसूली किया जाना महिलाओं के साथ सीधा अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि भाजपा सरकार वसूली के नोटिस देकर महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। विधानसभा चुनाव के समय तो मुख्यमंत्री की पत्नी तक को इस योजना का लाभ देने की बात कही गई थी। 'मोदी की गारंटी' में यह वादा किया गया था कि हर विवाहित महिला को महतारी वंदन का लाभ दिया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद इसमें सरकारी नौकरी और इनकम टैक्स का बंधन (शर्त) जोड़ दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने आगे कहा कि महतारी वंदन के रूप में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं पर एहसान जताना बंद करे। महतारी वंदन के नाम पर 1,000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि बिजली बिल के दाम 5 बार में 33 प्रतिशत बढ़ाकर 4,000 रुपये महीना वसूले जा रहे हैं। भाजपा के मंत्री खुद यह कहते हैं कि शराब बेचकर महतारी वंदन का पैसा दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि महतारी वंदन के नाम पर 1,000 रुपये देकर माताओं-बहनों के पतियों, भाइयों और बच्चों को शराबी बनाना चाहते हैं। परिवार को शराबी बनाने की कीमत पर महिलाओं को 1,000 रुपये नहीं चाहिए।
स्व-सहायता समूहों का काम महिलाओं से छीन लिया गया है, जिससे भाजपा सरकार ने महिलाओं की रोजी-रोटी पर लात मारी है। 1,000 रुपये से किसी का घर नहीं चलता। चुनाव के समय महिलाओं को ठगने का काम किया गया है; पहले 70 लाख महिलाओं को पैसे दिए जाते थे, लेकिन अब लगभग 68 लाख महिलाओं को ही पैसे मिल रहे हैं। सरकार की नीयत में खोट साफ दिखाई दे रहा है, इसलिए सरकार यह एहसान दिखाना बंद करे। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने यह भी कहा कि शुरुआत में 70 लाख महिलाओं को लाभ दिया गया था, लेकिन अब मात्र 68 लाख महिलाओं को पैसे दिए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ भाजपा ने धोखा देने का काम किया है। भाजपा ने केवल वोट लेने के लिए महिलाओं का उपयोग किया और सरकार में आने के बाद उन्हें लगातार ठग रही है। #ChhattisgarhNews #CGCongress #VandanaRajput #MahtariVandanYojana #WomenRights #ChhattisgarhGovt #BjpGovt #PoliticalNews #CGNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments