छत्तीसगढ़ के शहरी विकास को पंख लगाएंगे विशेषज्ञ, नवा रायपुर में आज होगी महा-मंथन कार्यशाला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। राज्य के शहरों की सूरत बदलने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे नवा रायपुर के होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट में एक दिवसीय क्षेत्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) और अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर आधारित इस कार्यक्रम में देश भर के टाउन प्लानिंग और फाइनेंस एक्सपर्ट्स जुटने वाले हैं। कार्यशाला का मुख्य फोकस शहरों के लिए निजी निवेश के रास्ते खोलने और वित्तीय तंत्र को मजबूत करने पर रहेगा।
हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे अहम करार इवेंट के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से दो बड़े एमओयू साइन किए जाएंगे। इनमें हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होने वाले समझौते शामिल हैं, जिससे शहरी निकायों की प्लानिंग और फंडिंग क्षमता में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है। आधुनिक शहरी नियोजन और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं को इन समझौतों के जरिए नई गति मिलेगी।

दिग्गज नेताओं और जानकारों की रहेगी मौजूदगी होटल मेफेयर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विभागीय मंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा हुडको के सीएमडी संजय कुलश्रेष्ठ की मुख्य स्पीच होगी और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा प्रदेश की प्राथमिकताओं पर बात रखेंगे।
तीन चरणों में होगा तकनीकी मंथन दिनभर चलने वाले इस आयोजन में दोपहर 12 बजे से तीन अलग-अलग टेक्निकल सेशन चलेंगे। पहले चरण में हुडको के महाप्रबंधक डॉ. विवेक और तेलंगाना शासन की सचिव डॉ. टी.के. श्रीदेवी अपने अनुभव और यूसीएफ की कार्यप्रणाली साझा करेंगे। दूसरे सत्र में आस्था जैन, प्रकाश गौर और विश्व बैंक के रघु केसवन पीपीपी मॉडल, किफायती आवास और फाइनेंशियल मैनेजमेंट के गुर सिखाएंगे। आखिरी सत्र में टिपसन्स के उमेश खंडेलवाल म्युनिसिपल बॉन्ड के जरिए बजट जुटाने के तरीकों पर रोशनी डालेंगे, जबकि शाम को ओपन पैनल डिस्कशन और क्यूए सेशन रखा गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments