google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आबकारी विभाग ने लिया मॉल में संचालित पब पर एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड....

Sep 22, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नोएडा में स्थित एक पब में महंगे ब्रांड की शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेची जा रही थी. आबकारी विभाग ने यहां छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रशासन अब पब के लाइसेंस को सस्पेंड करने की कार्रवाई कर रहा है. जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर क्लिनक नाम के पब में चल रहा था. यहां काफी समय से इस तरह की शिकायतें आ रही थीं. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ शाम के समय छापेमारी की गई. इस दौरान पब के कर्मचारी महंगी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए |


छापेमारी के दौरान स्टाफ के एक सदस्य को पब के किचन के ऊपरी डेक पर गुप्त रूप से काम करते हुए पाया गया. छापे के दौरान सामने आया कि ब्लैक डॉग और टीचर्स हाइलैंड की बोतलों में सस्ते स्टर्लिंग रिजर्व ब्रांड की शराब को भरा जा रहा है. डीईओ ने एजेंसी को बताया कि पब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शराब लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.दो लोगों पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के मूल निवासी मोहम्मद नवाज और रायबरेली के महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मौके से 293 बोतल विदेशी शराब और 395 बीयर के डिब्बे जब्त किए गए हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html