दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ की मुस्तैदी, जामा मस्जिद स्टेशन पर भागा यात्री दबोचा; अंडरगारमेंट में छुपा रखा था सोने का पाउडर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजधानी के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की संदिग्ध हरकतों से अफरा-तफरी मच गई। एक्स-रे मशीन में संदिग्ध वस्तु दिखते ही वह भागने लगा, लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए निकास द्वार के पास उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट की सिलाई के भीतर से लगभग 155 ग्राम सोना पाउडर के रूप में बरामद हुआ।
एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान हुआ शक -
बीती 18 अक्टूबर को यह घटना सामने आई जब आरोपी सामान्य चेकिंग के दौरान अपना बैग एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (XBIS) से गुजार रहा था। मशीन की स्क्रीन पर बैग के अंदर कोई घनी और असामान्य वस्तु दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने जब गहराई से पड़ताल करनी चाही, तो युवक जांच पूरी होने से पहले ही वहां से दौड़ लगा दी।
भागने की कोशिश हुई नाकाम -
युवक के अचानक भागने पर सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए। निकास द्वार की तरफ तेजी से भाग रहे संदिग्ध का जवानों ने पीछा किया और आपसी तालमेल से उसे मेट्रो परिसर में ही दबोच लिया गया। सीआईएसएफ ने इस पूरी घटना का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
मुजफ्फरनगर का रहने वाला है आरोपी -
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद शोएब के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मलेशिया के कुआलालंपुर में कपड़ा कारोबार करता है और वहां अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। आरोपी के मुताबिक वह 16 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचा था और जामा मस्जिद के एक होटल में ठहरा हुआ था। घटना के दिन वह लाजपत नगर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन पहुंचा था।
पहले नशीला पदार्थ होने की थी आशंका -
शुरुआती जांच में सीआईएसएफ और पुलिस को यह कोई प्रतिबंधित या नशीला पदार्थ लगा, लेकिन जब इसकी गहन जांच कराई गई तो नशीले पदार्थ की बात गलत साबित हुई। बाद में स्पष्ट हुआ कि वह संदिग्ध सामग्री असल में सोने का पाउडर है। आरोपी इतनी मात्रा में सोना छिपाकर ले जाने के संबंध में कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सीमा शुल्क विभाग से संपर्क करने पर मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments