google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की महानदी की महाआरती

Feb 26, 2024
1 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

रायपुर, 24 फरवरी 2024/ राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर आदिम जाति विकास एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। उल्लेखनीय है कि इस बार राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती की। महाआरती में शिव स्त्रोत के बाद सामूहिक महाआरती की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगणों के आरती के बाद जय-जय श्री राम के जयकारे से आरती घाट गूंज उठा। नदी स्थल अस्थाई रूप से स्थापित माता कौशल्या की प्रतिमा का पूजन किया। इस मौके पर धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम के इस पवित्र धरती पर राजिम कुंभ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ मेला के बाद भी यहां प्रतिदिन स्थानीय पंडितों द्वारा महानदी की आरती की जाएगी, जो नदी संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html