अतिक्रमणकारी ने किया वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
वन विभाग की जमीन पर एक युवक ट्रेक्टर से बुबाई कर रहा था, जिसकी शिकायत जब विभाग को लगी तो अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने ट्रेक्टर से बुलेरो गाड़ी पर हमला बोल दिया और आरोपी मौका पाकर जंगल के रास्ते दौनियापुरा की ओर भाग निकला, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत करते हुए आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया और थाने पहुंचकर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया।
यह जमीन जनपद पंचायत भिंड के ग्राम पंचायत सिकाहटा मौजे में पड़ती है और आरोपी श्याम सिंह बघेल वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किये हुए थे, जिसकी शिकायत मिलने पर वन विभाग द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस दौरान सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कुछ स्टाफ को चोटे भी आई है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यहां बता दें कि बुधवार को वन रक्षक पवन आर्य को गश्त के दौरान सुबह 11.30 बजे एक सोनालिका नीले रंग का ट्रेक्टर बीट सिकहाटा के कक्ष क्र. 68 में अतिक्रमण कर बुवाई कार्य करते हुए पाया गया।
जिसके बाद वनरक्षक पवन आर्य ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी वसंत शर्मा को दी। जिसके बाद परिक्षेत्र अधिकारी ने दलबल को मौका स्थल पर 12 बजे पहुंचे और मौके पर अतिक्रमण की जमीन पर बुबाई कर रहे ट्रेक्टर का चारों ओर से घेराव किया तो ट्रेक्टर चालक श्याम सिंह बघेल निवासी ग्राम सिकहाटा द्वारा टीम के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की पुलिस को धमकी देते हुए शासकीय वाहन बोलेरो में टक्कर मारकर आरोपी जंगल के रास्ते दौनियापुरा की ओर भाग निकला। जिसके बाद वन विभाग की टीम सराहनिए रही। ने 5 किलो मीटर तक जंगल में उसका पीछा करते हुए दबोच लिया और आरोपी के विरुद्ध थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
ग्राम सिकहाटा में वन विभाग की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंची जिन्होंने अतिक्रमण से वन विभाग की जमीन को मुक्त कराया और इस दौरान परिक्षेत्र सहायक संजय तिवारी, वनरक्षक सुभाष, पवन, दुर्गेश, धर्मेंद्र, प्रदीप,शिवप्रताप, विजय, नारायण दूबे, सूर्य प्रताप सेंगर, सुनील, ज्योति आदि की भूमिका






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments