ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़, एक सब इंस्पेक्टर शहीद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सुकमा- थाना जगरगुंडा अंतर्गत आज सुबह 7 बजे कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थे । ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। घटना में 165वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए एवं कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये ।
घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। आस पास के इलाके को सर्च करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया गया है तथा सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments