google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोर कमेटी बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जन संवाद को बताया भाजपा की शक्ति....

Jul 29, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • महासमुंद में भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न, विधायक डॉ अग्रवाल बोले-संगठन सेवा का माध्यम है


  • भाजपा कोर कमेटी बैठक में रणनीति पर मंथन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की आत्मा


  • जनहित के मुद्दों पर डॉ संपत अग्रवाल की स्पष्टता, भाजपा बैठक में संगठन की दिशा तय


  • महासमुंद भाजपा बैठक में नीति निर्धारण पर चर्चा, विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-संगठन ही जनसेवा का स्तंभ


  • जिला भाजपा कार्यालय में महासमुंद कोर कमेटी की बैठक संपन्न, विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-संगठन की आगामी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा


महासमुंद:- भाजपा जिला कार्यालय में आज महासमुंद कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के रणनीतिक मुद्दों और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक मंथन हुआ। बैठक में बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

बैठक के पश्चात विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज की कोर कमेटी बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु आवश्यक रणनीतियाँ तय की गईं। संगठनात्मक मजबूती के लिए हम सभी का समर्पित प्रयास आवश्यक है और इसी दिशा में बैठक का उद्देश्य भी था। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यशीलता, जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जो सुझाव बैठक में आए, वे आगामी निर्णयों की दिशा को और स्पष्ट करेंगे।


विधायक डॉ अग्रवाल ने संगठन की भूमिका को "जन सेवा और जन संवाद की संवाहक शक्ति" बताते हुए कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएंगे। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्रीय जनसमस्याओं के निराकरण हेतु ठोस पहल की रूपरेखा तैयार की गई।



बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, महासमुंद जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छातीसगढ़ बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ,पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन पूनम चंद्राकर ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल,पूर्व विधायक महासमुंद विमल चोपड़ा ,पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्ड,पूर्व विधायक रामलाल चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर सहित जिला स्तर के अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कोर कमेटी के सदस्य शामिल रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html