google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

जशपुर-सरगुजा में हाथियों का आतंक: खेतों में तबाही, घर में घुसकर मचाया उत्पात...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जशपुर/अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर और सरगुजा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों के दल के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जशपुर के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में हाथियों ने खेतों में पहुंचकर धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में एक लोनर हाथी ने घर में घुसकर जमकर तबाही मचाई। जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में करीब 12 हाथियों का दल अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहा है। हाथियों के लगातार मूवमेंट से क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का दल दो अलग-अलग हिस्सों में बंटकर क्षेत्र में घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से कुनकुरी, इंजको, इला, किलकिला, जोराडोल और तिलडेगा क्षेत्र के ग्रामीणों में डर का माहौल है।


धान की फसलों को पहुंचाया नुकसान-

हाथियों का दल खेतों तक पहुंच रहा है और किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बारिश के मौसम में किसान अपनी फसल को लेकर पहले ही चिंतित हैं, ऐसे में हाथियों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आने से रात के समय घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग अपने खेतों और घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही है।


हाथियों के करीब जाने से बढ़ा खतरा-

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के करीब जाकर फोटो और वीडियो न बनाएं। कई बार लोग उत्सुकता में हाथियों के बेहद नजदीक पहुंच जाते हैं, जिससे मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति बन सकती है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को हाथियों के रास्ते में न आने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी गई है।


सरगुजा में लोनर हाथी ने घर तोड़ा-

इधर, सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम रामनगर में एक लोनर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि बीती रात हाथी अचानक गांव में पहुंचा और जवाहिर पण्डो के घर में घुस गया। हाथी ने घर के बड़े हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने ग्रामीणों को सतर्क किया और गांव में मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की।


नुकसान का आकलन कर रहा वन विभाग वन विभाग की टीम अब क्षतिग्रस्त मकान और फसलों के नुकसान का आकलन कर रही है। साथ ही हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। हाथियों की लोकेशन पर नजर रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई वन क्षेत्रों में मानव और हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा रहा है।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html