google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हाथी ने सिखाया सबक: सेल्फी के शौक में भूल गए सुरक्षा, हाईवे पर मची भगदड़...

Sep 14
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-


















कोरबा। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत चोटिया में नेशनल हाईवे पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक अकेला (लोनर) हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी को देखकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कुछ लोग सेल्फी व वीडियो बनाने के लिए उसके बेहद करीब पहुंच गए। लोगों की इस गतिविधि से हाथी अचानक आक्रामक हो गया और सीधे भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को आता देख लोगों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाकर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।


सुरक्षा ताक पर रखकर वीडियो बनाने लगे लोग -

चोटिया मुख्य मार्ग के आसपास बांसबाड़ी का इलाका है, जहां भोजन की तलाश में हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों के लिए यह नई बात नहीं है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बजाय लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में जुट गए। इसी लापरवाही के कारण हाईवे पर कुछ सेकंड के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए थे।


वन विभाग ने हाथी को जंगल में खदेड़ा -

केंदई रेंज के रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि क्षेत्र में करीब 32 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। यह हाथी उसी झुंड से अलग होकर घूम रहा है, जिसके व्यवहार को देखते हुए विशेष सावधानी की जरूरत है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सायरन व अन्य सावधानियों के साथ हाथी को सड़क से हटाकर वापस जंगल की ओर रवाना किया।


वन विभाग की आम जनता से अपील: -

  • दूरी बनाए रखें: हाथी दिखाई देने पर उससे पर्याप्त सुरक्षित दूरी जरूर बनाए रखें।

  • सेल्फी का मोह छोड़ें: वीडियो या सेल्फी बनाने के लिए जंगली जानवरों के करीब बिल्कुल न जाएं।

  • रास्ता दें: हाथी के रास्ते में बाधा डालने के बजाय उसे सुरक्षित रूप से निकलने के लिए जगह दें।

  • उकसाएं नहीं: शोर मचाकर या पत्थर मारकर उसे उकसाने की कोशिश न करें और जरूरत पड़ने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html