google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बारिश के पानी में उतरा करंट, सीसीटीवी में कैद हुई मौत.....

Jul 29
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजस्थान बारिश हो रही थी, सड़क पर पानी भरा था. लोग उसी पानी से होकर अपने-अपने रास्ते जा रहे थे, किसी को क्या पता था कि यहां एक हादसा होने वाला है| एक युवक भी उसी रास्ते से निकला, वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के पास पहुंचा, अगले दो-तीन सेकेंड में वह जमीन पर गिर पड़ा | आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले उसकी सांसें थम चुकी थीं | यह घटना राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा कस्बे की है, जहां सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दुख बन गई | मृतक की पहचान राहुल वर्मा के रूप में हुई है, जो मालपुरा का रहने वाला था | बस स्टैंड के सामने भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया था. राहुल उसी जलभराव वाले रास्ते से गुजर रहा था |


उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में करंट उतर चुका है और वही करंट पानी में फैल गया है, जैसे ही राहुल पोल के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है, कि कुछ ही सेकेंड में वह पानी में गिर जाता है| यह सब इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने का मौका तक नहीं पा सके, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी | बिजली की लाइन बंद करवाई गई, तब जाकर लोग युवक के पास पहुंच सके|


सूचना मिलते ही मालपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, राहुल को पानी से बाहर निकालकर सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया | इसके बाद शव को मालपुरा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा | इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है , बारिश के मौसम में ऐसे हादसे हर साल सामने आते हैं | विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी इलाके में बिजली का पोल, टूटी तार या ट्रांसफॉर्मर के पास पानी भरा हो, तो वहां से गुजरने से बचना चाहिए और तुरंत बिजली विभाग को सूचना देनी चाहिए |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html