google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरंग विधानसभा क्षेत्र में खोला चुनाव कार्यालय l लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी...

Mar 1, 2024
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

आरंग-/ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बीजेपी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला जा रहा है l इसी कड़ी में आज आरंग विधानसभा के आरंग मुख्यालय में भी लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मे रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा रायपुर सांसद सुनील सोनी संयोजक-अशोक बजाज सहसंयोजक-गुरु खुशवंत साहेब विधायक, आरंग रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला प्रभारी अशोक पांडे सह - प्रभारी - डेनिस चंद्राकर जिलाध्यक्ष- श्याम कुमार नारंग, विधानसभा प्रभारी- अनिल पांडे पूर्व विधायक द्वय संजय ढीढी के हाथो सम्पन हुआ l

11 लोकसभा सीटों में कमल निशान लड़ेगी चुनाव: "छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह तो तय है कि सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल का निशान चुनाव लड़ने वाला है, इसलिए कार्यालय खुल रहे हैं. हमारी कार्यशैली भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है." उन्होंने कहा कि,"जहां अन्य दलों की राजनीति व्यक्ति केंद्रित होती है,वहीं भाजपा की राजनीति राष्ट्र केंद्रित होती है."

पूरे देश को मोदी पर भरोसा है." उन्होंने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया है.

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अलग रणनीति आरंग विधायक मान गुरु खुशवंत साहेब ने बताया है कि इस नए लोकसभा चुनाव कार्यालय में पदाधिकारियों द्वारा समय - समय पर कार्यकर्ताओं की चुनाव संबंधी बैठक ली जाएगी l उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा,"मोदी की गारंटी के हर एक पहलू को लेकर हमें जनता के बीच जाना है l जिस तरह से विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत लाकर जीत हासिल की है, उसी तरह पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है."जिसमे हमारे आरंग विधानसभा से हम अधिक वोट लीड करके देंगे

चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाने जुटी: केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाने के लिए पार्टी चुनावी रणनीति तैयार कर रही है बीजेपी अपने एक-एक कार्यकर्ता को अभी से चुनावी काम में लगा रही है बीजेपी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में जुटे हैं l

घर-घर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान आरंग विधानसभा के जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष समेत सैकड़ों लोग हुए भाजपा ने शामिल आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा का गमछा पहना कर कराया भाजपा प्रवेश.....

आरंग जनपद के उपाध्यक्ष, दो जनपद सदस्य और एक सरपंच, पंच सहित सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश वाले लोग हेमलता साहु, जनपद उपाध्यक्ष, डुमेंद्र साहू, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस भारती इशांत चंद्राकर, ह्रदय लाल जांगड़े, जनपद कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष रहे टीकेश्वर गिलहरे, महेश साहू, ग्राम पंचायत संडी सरपंच सहित सैकड़ो की संख्या मे भाजपा प्रवेश किया इस दौरान रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा रायपुर सांसद सुनील सोनी संयोजक - अशोक बजाज सहसंयोजक- गुरु खुशवंत साहेब विधायक, आरंग रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला प्रभारी अशोक पांडे, सह-प्रभारी- डेनिस चंद्राकर, जिलाध्यक्ष-श्याम कुमार नारंग, विधानसभा प्रभारी-अनिल पांडे पूर्व विधायक द्वय संजय ढीढी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html