google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार...

Sep 27
2 min read
  • गणेश विसर्जन के दौरान विवाद के बाद पीट पीट कर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार |

  • चौकी पंतोरा/थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या के चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए |

  • मृतक जोत राम कश्यप उम्र 74 साल ग्राम गतवा, चौकी पंतोरा |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-




















जांजगीर-चांपा :- जिले के ग्राम गतवा, चौकी पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद पीट पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


मामले विवरण - दिनांक 25 सितंबर 2026 को चौकी पंतोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गतवा में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली- गलौच एवं मारपीट हुई। राहुल द्वारा अपने पिता रोहित कश्यप को घटना की जानकारी देने पर रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद रोहित, राहुल एवं जोत राम कश्यप मोटरसाइकिल से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पंतोरा जा रहे थे।


इसी दौरान ग्राम के हाईस्कूल के पास आरोपी शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप रास्ते में मिले। तीनों मोटरसाइकिल से उतरकर बात कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी शिव कश्यप ने डंडे से तथा नारायण कश्यप एवं संजय कश्यप ने हाथ-मुक्का एवं पैर से रोहित, राहुल एवं जोत राम कश्यप के साथ मारपीट की। वहीं आरोपी सविता कश्यप द्वारा राहुल कश्यप को पकड़कर मारपीट की गई।


मारपीट के दौरान जोत राम कश्यप को जमीन पर पटककर सिर एवं छाती में गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए "SP विजय कुमार पाण्डेय IPS" के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए *SDOP अकलतरा डॉ मेखलेंद्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में चारों आरोपियों शिव कश्यप (पूर्व सरपंच), नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं विवेचना के पश्चात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी -

1. शिव कुमार कश्यप पिता महेश राम कश्यप साकिन गतवा


2. संजय कश्यप पिता महेश राम कश्यप साकिन गतवा


3. नारायण कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप साकिन गतवा


4. सविता कश्यप पति शिव कुमार कश्यप साकिन गतवा


उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरीक्षक के. के. साहू चौकी प्रभारी पंतोरा, ASI जयनंदन मार्बल, आरक्षक दिलीप माथुर, युवराज सिंह, रामगोपाल, अहमद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html