रायपुर में एकता जन विकास समिति का आयोजन: 10वीं-12वीं के 15 होनहार छात्र हुए सम्मानित, मिला भविष्य संवारने का मंत्र...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-
रायपुर: शिक्षा को बढ़ावा देने और होनहार बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से एकता जन विकास समिति के तत्वावधान में 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। तात्यापारा स्थित मोमिनपारा के हैदरी इमामबाड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में हुज्जतुल इस्लाम अल्हाज मौलाना असग़र मेहदी साहब क़िबला (इमामे जुमा वल जमात, हैदरी मस्जिद ट्रस्ट) और मौलाना हसन अब्बास कुम्मी साहब क़िबला ने शिरकत की। वहीं, मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष व राज्य मंत्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंह चावला और छ.ग. समाज के अध्यक्ष अनिल दुबे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विशेषज्ञों ने दिया कैरियर मार्गदर्शन -
बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर सब-इंस्पेक्टर (छत्तीसगढ़ पुलिस यूनिट-दुर्ग) मोहम्मद हसनैन रज़ा, कैरियर काउंसलर व मोटिवेटर देवलाल साहू और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक व काउंसलर हीना फिरोज उपस्थित रहे। समिति के सलाहकार डॉ. बशीर हसन सहित मंच पर आसीन सभी वरिष्ठजनों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इन्होंने दिया योगदान -
कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इक़्तेदार हैदरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक हैदर अली ने समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं उपस्थित बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक गौहर अली, मोहम्मद इक़्तेदार हैदरी (अध्यक्ष), मोहम्मद जहीर (कोषाध्यक्ष), शारिक हैदरी (उपाध्यक्ष), मोहम्मद सरोज (सह सचिव), हैदर अली, मोहम्मद मुकर्रम, मोहम्मद नवाजीश, शहनवाज हुसैनी, इम्तियाज़ हुसैन, अफ़़ज़ाल अली और एज़ाज़ हुसैन सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments