शिनाख्त करने की कोशिश जारी, झाड़ियों के पीछे मिली अज्ञात की डेड बॉडी...
- ANIS LALA DANI

- Nov 22, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के रतनपुर खुटाघाट डैम से लगे जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार सुबह करीब 5 बजे जंगल में झाड़ियों के पीछे युवक की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





.jpg)







