शिक्षा विभाग डाल रहा है बीपीएससी के काम में बाधा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के तुगलकी फरमान से विभाग लगातार विवादों में है, लेकिन उन्हें सीएम नीतीश का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि कुलपति नियुक्ति के लिए विज्ञापन समेत कई मुद्दों पर राजभवन से टकराव के बाद अब विभाग बीपीएससी से लेटर-वार में उलझ गया है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी के कामकाज में बाधा डाली जा रही है और आपत्ति करने पर उसे मूर्खतापूर्ण शब्दों में जवाब दिया जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि सरकारी आयोग और शिक्षा विभाग के बीच लड़ाई घटिया स्तर पर उतरने से बिहार की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि केके पाठक की कार्यशैली विवाद कर सुर्खियों में बने रहने की है इसलिए वे किसी विभाग में टिक नहीं पाए।
मोदी ने कहा कि स्कूल के समय कोचिंग संस्थानों को बंद रखने और सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर की पढ़ाई के लिए आउटसोर्सिग करने का आदेश भी शिक्षा विभाग का तुगलकी फरमान हैं जिसमें किसी नियम-कानून का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में अच्छी पढाई तो सुनिश्चित नहीं कर पाया लेकिन बेहतर शिक्षा के लिए कोचिंग का सहारा भी छात्रों से छीन लेना चाहता है।उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा के लिए आउटसोर्सिग करने में न कोई विज्ञापन निकाला गया और न आरक्षण नियमों का पालन किया गया। इससे असंतुष्ट शिक्षा मंत्री ने सीएम से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की शिक्षा के हित में फैसला करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments