google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिमाचल में कांपी धरती, छत्तीसगढ़ में भूकंप की अफवाह निकली बेबुनियाद...

6 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अंबिकापुर और उसके आसपास शनिवार तड़के भूकंप आने की खबरें सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में तेजी से वायरल हुईं, जिनमें दावा किया गया था कि शहर से करीब 140 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में 3.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के आधिकारिक आंकड़ों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि 17 अक्टूबर 2026 को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर भूकंप जरूर रिकॉर्ड किया गया, लेकिन उसका छत्तीसगढ़ से कोई वास्ता नहीं था। इस आपदा का असल केंद्र हिमाचल प्रदेश के शिमला से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित था, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई। जमीन से 10 किलोमीटर गहराई पर आए इस झटके का असर शिमला के आसपास के क्षेत्रों में रहा।


छत्तीसगढ़ से जुड़ी इस भ्रामक खबर के पीछे पुराने आंकड़ों के गड्ड-मड्ड होने की आशंका है। जानकारों के मुताबिक, बीते 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के सिंगरौली इलाके में 3.5 तीव्रता का एक भूकंप आया था, जिसका भौगोलिक दायरा अंबिकापुर के उत्तर-पश्चिम से कुछ दूरी पर था। संभवतः उसी पुरानी घटना या गलत भौगोलिक गणना के कारण यह गफलत पैदा हुई। प्रशासनिक और वैज्ञानिक स्तर पर यह पुष्टि कर दी गई है कि शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की हलचल दर्ज नहीं हुई। आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की खबर पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या वेधशाला के आंकड़ों की जांच जरूर कर लें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html