54750 का ई-जुर्माना, रेलवे स्टेशन रोड के दुकानदारों-होटल संचालकों पर कार्रवाई...
- ANIS LALA DANI

- 46 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे स्टेशन मार्ग में सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के अंतर्गत बाजार क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे स्टेशन मार्ग में सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर रेल्वे स्टेशन मार्ग क्षेत्र के सम्बंधित 52 दुकानों एवं होटलों के संचालकों पर तत्काल कुल 54750 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए वसूला गया और सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।




.jpg)










