google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्ग पुलिस ने जारी की यातायात, पार्किंग और सुरक्षा की विस्तृत गाइडलाइन.....

Aug 16
4 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग: शिव महापुराण कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजन से पूर्व सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई है। कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग स्थल, वीआईपी प्रवेश, यातायात दबाव वाले मार्गों तथा संभावित भीड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कलेक्टर के साथ जयंती स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समिति को आयोजन प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। आयोजन की तैयारियों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस प्रशासन, यातायात पुलिस, आयोजन समिति, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित भीड़, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात दबाव, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


सभी संबंधित विभागों एवं आयोजन समिति के दायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं, ताकि आयोजन के दौरान प्रत्येक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध रूप से निर्वहन कर सकें। पुलिस एवं संबंधित विभागों के मध्य निरंतर समन्वय बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 632 पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश एवं निकास मार्गों पर भीड़ को व्यवस्थित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।


कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। भीड़ के अत्यधिक एकत्र होने वाले स्थानों, प्रवेश-निकास मार्गों एवं प्रमुख गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित स्थिति का समय रहते आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों एवं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं आयोजन से जुड़े कर्मियों के मध्य समन्वय रखा जाएगा।


यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान शहर एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा पूर्व से मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए निर्धारित मार्गों का उपयोग करें।


निर्धारित पार्किंग स्थल

1. भिलाई निवास के सामने हेलिपैड

2. फुटबॉल ग्राउंड, भिलाई निवास के बगल

3. प्रगति मैदान के पीछे (vip)

4. बैंक परिसर (vip)

5. सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड

6. कला मंदिर के सामने

7. शहीद उद्यान के सामने

8. हरिराज सिविक सेंटर के बगल में

9. पैसिफिक मॉन्यूमेंट गार्डन के सामने


विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग

1. रायपुर, चरौदा, भिलाई-03, नंदिनी एवं पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहन: कुहराली → सिरसा गेट → पावर हाउस/चंद्रा-मौर्या → 25 मिलियन टन चौक → सेक्टर-06 पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग → वहां से पैदल जयंती स्टेडियम।

2. कुम्हारी, खेमटा, धमधा, जेवरा सिरसा एवं नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन: ग्रीन चौक → राजेंद्र पार्क चौक → सेक्टर-09 चौक → सेक्टर-06 ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल जयंती स्टेडियम।

3. राजनांदगांव एवं बालोद की ओर से आने वाले वाहन: पुलगांव चौक → जेल तिराहा → भिलाई निवास के सामने हेलिपैड ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल।

4. धमतरी, अभनपुर एवं पाटन की ओर से आने वाले वाहन: उतई नेवई → भिलाई निवास के बाजू फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल। वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा मुख्य मार्गों, प्रवेश मार्गों अथवा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।


प्रवेश व्यवस्था

महाराज एवं आयोजक परिवार का प्रवेश: मंच के पीछे गेट/फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से निर्धारित किया गया है। वीआईपी प्रवेश: शहीद पार्क के आगे बैंक कटिंग तथा पार्किंग क्लब के पास से निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश: भिलाई क्लब, मिराज चौक (सी.ए. चौक) एवं बैंक परिसर चौक की ओर से निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित प्रवेश मार्ग का ही उपयोग करें तथा पुलिस एवं आयोजन समिति द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।


कार्यक्रम स्थल

जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर, जिला दुर्ग


दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि शिव महापुराण कथा में शामिल होने के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थल, प्रवेश मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का अनिवार्य रूप से पालन करें। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। कार्यक्रम स्थल के आसपास मुख्य सड़क, प्रवेश मार्ग अथवा प्रतिबंधित स्थान पर वाहन पार्क न करें। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। श्रद्धालु अपने साथ आने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं परिजनों का विशेष ध्यान रखें। भीड़ में किसी व्यक्ति के बिछड़ने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा निर्धारित सहायता व्यवस्था से संपर्क करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को दें। अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन किसी सूचना को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें। दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात के सुचारू संचालन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपेक्षा है कि वे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए आयोजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html