google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

दुर्ग: नशीली गोलियों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग: शनिवार को विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर थाना उतई एवं एसीसीयू पुलिस टीम द्वारा ग्राम डुण्डेरा में संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली टेबलेट के अवैध कारोबार में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं ₹3,500 नगद जप्त किया गया। शनिवार को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा में केवेन्द्र पटेल अपने अन्य साथियों के साथ अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना उतई एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।


पूछताछ एवं तलाशी के दौरान केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा एवं एक अपचारी बालक के कब्जे से नशीली टेबलेट बरामद हुई। नशीली टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त टेबलेट मरोदा निवासी इब्राहिम अली खान, घनश्याम गुप्ता, देवेन्द्र निर्मलकर एवं जीतू नायक से खरीदकर बिक्री के लिए लाना बताया गया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा संबंधित आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 71 पत्तों में 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम तथा ₹3,500 नगद जप्त किया गया। जप्त टेबलेट का ड्रग इंस्पेक्टर से परीक्षण कराया गया, जिसमें उक्त टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवा होना लेख किया गया। प्रकरण में NDPS Act की धारा 22 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। अल्प्राजोलम NDPS Act के अंतर्गत मनोप्रभावी पदार्थ है और इसकी मात्रा के अनुसार धारा 22 के दंडात्मक प्रावधान लागू होते हैं।


प्रकरण में केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा, जीतू नायक उर्फ पोटरा, इब्राहिम अली खान, देवेन्द्र निर्मलकर एवं घनश्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया तथा अपचारी बालक को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपियों द्वारा नशीली टेबलेट को अवैध रूप से प्राप्त कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखा जाता था तथा आपस में आपूर्ति एवं बिक्री के माध्यम से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था। पुलिस द्वारा सूचना तंत्र के माध्यम से नेटवर्क की जानकारी प्राप्त कर संबंधित व्यक्तियों तक कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।


घटना स्थल

केवेन्द्र पटेल के घर के सामने, गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।


आरोपी का नाम

1. केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।

2. जीतू नायक उर्फ पोटरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

3. इब्राहिम अली खान, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, शंकर पारा, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

4. देवेन्द्र निर्मलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 33, शिव मंदिर के पास, नेवई, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

5. घनश्याम गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, पांच रास्ता, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

6. 01 अपचारी बालक। जप्त सामग्री 1. अल्प्राजोलम की 71 पत्तियों में कुल 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट। 2. नगद राशि ₹3,500


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html