चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से केशकाल में लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केशकाल: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मौसम बदल गया है। केशकाल क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 2 बजे से लगातार बारिश हो रही है। सुबह तक जारी बारिश के कारण जनजीवन और आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।
लगातार वर्षा से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में धान सहित अन्य फसलें तैयार हैं और कई जगह कटाई की तैयारी चल रही है। बारिश के कारण फसल भीगने, कटाई में देरी और खुले में रखी उपज को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने और खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में तेज बारिश के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
बारिश जारी रहने पर ग्रामीण सड़कों, निचले इलाकों और पुल-पुलियों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली, तेज हवा और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। नागरिकों को मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments