google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण,यात्रियों ने किया हंगामा.....

Jul 18
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़

बिलासपुर उधमपुर से शनिवार सुबह दुर्ग पहुंची शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम)-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन चलने के कुछ ही देर बाद कई कोचों की एसी और लाइट बंद हो गई। इससे कोचों में गर्मी और उमस बढ़ गई। परेशान यात्रियों ने रास्ते में तीन बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। रेलवे कर्मचारियों ने हर बार खराबी दूर करने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों का कहना है कि लंबे समय तक स्थिति नहीं सुधरी। गर्मी से परेशान यात्री, खड़ी महिलाएं और तकनीकी खराबी ठीक करने में लगे रेलवे कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं।


ट्रेन संख्या 20848 गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12.10 बजे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से रवाना हुई थी। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन चलने के करीब आधे घंटे बाद ही एसी और लाइट बंद हो गई। इसके बाद कोचों में अंधेरा और गर्मी बढ़ने लगी। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई। कई यात्री पूरी रात सो नहीं सके। कुछ लोग अपनी बर्थ छोड़कर कोच के दरवाजे और गेट के पास खड़े रहे ताकि थोड़ी हवा मिल सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html