google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशे में धुत पति ने पत्नी पर किया हथौड़े से जानलेवा हमला...

Sep 6
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

धमतरी मगरलोड थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद उस पर हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा सहित अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर की रात ग्राम भैंसमुडी निवासी चम्मन लाल साहू शराब के नशे में घर पहुंचा था। शराब पीने से मना करने की बात को लेकर उसकी पत्नी किरण साहू से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर हथौड़े से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायल महिला को सीएचसी मगरलोड पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। महिला का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पाण्डेय के निर्देश पर मगरलोड पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html