ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, आयरन ओर से भरे ट्रक में लगी आग...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आयरन ओर से भरे एक ट्रक में आज अचानक आग लग गई, आग लगने से ट्रक जलकर खाक हो गया, अचानक टायर फटने के बाद आग लगने की बात कही जा रही है, यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बेरियर के पास की है |
ट्रक में आग लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई, ट्रक बालोद की तरफ जा रहा था, तभी अचानक आग लग गई, घटना की सूचना मिलने के बाद डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची है, आग बुझाने फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गाड़ी के समीप किसी को भी नहीं जाने दे रही है | सड़क के दोनों तरफ राहगीरों को पुलिस ने रोक दिया है, भानुप्रतापपुर बालोद राजनांदगांव सड़क मार्ग आधे घंटे से बंद होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments