google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को जीताने पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 अंतर्गत डोर-टू-डोर कांग्रेसियों ने की वोट की अपील

Apr 28, 2024
2 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • महिलाओं को सालाना 1लाख रु मिलेगा इसकी जानकारी दी गई

  • छात्रों का एजुकेशन लोन माफ होगा इसकी जानकारी दी गई

  • पहले कैबिनेट बैठक में 30 लाख सरकारी नौकरी पर मोहर लगेगी

  • घर-घर विकास उपाध्याय को वोट देने की अपील कर स्टीकर भी लगाए गए

  • सुन्दर नगर स्थित आम बगीचा गार्डन के छेत्र में जनसंपर्क कर किया तीन नम्बर (कांग्रेस-पंजा छाप) पर बटन दबाकर मुहर लगाने की अपील - संदीप तिवारी

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने बताया कि पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 अंतर्गत आम बगीचा गार्डन छेत्र, पोस्ट ऑफिस गली, रायपुर कांवेंट के आस पास केसाथ अन्य गली-मोहल्ले, कॉलोनियों में घूम-घूमकर संदीप तिवारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय को जीताने के लिए तीन नम्बर (कांग्रेस-पंजा छाप) पर बटन दबाकर वोट करने की अपील की।

साथ ही कांग्रेस की पाँच न्याय पच्चीस गारंटी जिसमें नारी न्याय के अंतर्गत महालक्ष्मी योजना में प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को 8333/- प्रति महिना सीधे उनके खाते में पैसा ट्रांसफर, छात्रों का एजुकेशन लोन माफ, युवा वर्ग के लिये महत्वपूर्ण योजना, आधी आबादी-पूरा हक, केन्द्र सरकार में नई भर्तियों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण, शक्ति का सम्मान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में केन्द्र का योगदान दोगुना, फसलों का दाम स्वामीनाथ आयोग के फॉर्मूला से तय होगा, किसान न्याय के अंतर्गत कृषि सामग्रीयों पर जीएसटी हटाया जाएगा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बदलाव, 30 दिन के भीतर भुगतान, एमएसपी को कानूनी दर्जा, किसान को जीएसटी से मुक्त करने, कृषि ऋण माफी आयोग की स्थापना, युवा न्याय अंतर्गत हर डिग्री और डिप्लोमाधारक को 1 लाख प्रतिवर्ष स्टाईपेंड के साथ, अप्रेंटिसशिप की गारंटी जिसमें 30 लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती और पेपर लीक की रोकथाम की गारंटी वाला नया कानून, श्रमिक न्याय एवं हिस्सेदारी न्याय की योजनाओं को भी आमजनों को बताकर जागरूक किये।

इस जनसंपर्क में कांग्रेस नेता संदीप तिवारी के साथ, डोमेश शर्मा, कल्याण साहू, अतीत तिवारी, संकल्प मिश्रा, कृष्णा ताम्रकार, क्रिश सहारे, कुणाल सकरे, देवानंद गुणकरी, विनय तिवारी, सहित काफी संख्या में कांग्रेस के साथीगण सम्मिलित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html