दान पेटी-बाइक चोर गिरफ्तार, रायपुर से दबोचा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
धमतरी में धार्मिक स्थलों की दान पेटियां, किराना दुकान और मोटरसाइकिल उड़ाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा है। सिहावा थाना टीम ने रायपुर में दबिश देकर आरोपी छोटू सोनवानी (27), निवासी स्कूलपारा, सिहावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर चोरी गई दान पेटी, 3,305 रुपये नकद और एक आई-स्मार्ट बाइक बरामद कर ली है। पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इलाके में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रायपुर में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं।
उसने कबूला कि उसने 26 अगस्त 2026 को दानीबांधा मजार और 7 अक्टूबर 2026 को सिहावा बाजार चौक स्थित मस्जिद की दान पेटी पर हाथ साफ किया था। दान पेटी से निकाले गए चिल्लर उसने सिहावा पहाड़ी इलाके में छिपा रखे थे, जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला।
इसके अलावा, पूछताछ में पाईकभांठा क्षेत्र से एक आई-स्मार्ट बाइक चुराने का राज भी खुला। पुलिस ने चोरी का सारा सामान और नकदी जब्त कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हुई चोरी की कई वारदातों से पर्दा उठ गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments