google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डाक्टरों ने कहा, बृजमोहन सबके सुख -दुःख के साथी बड़ी जीत दिलाएंगे।

Apr 1, 2024
2 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सम्मेलन में शामिल हुए रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल।

  • बृजमोहन ने भाजपा सरकार की जनहितकारी आयुष्मान योजना की सफलता का श्रेय डाक्टरों को दिया और कहा यू ही समाज डाक्टरों को धरती का भगवान नही कहता

रायपुर।

कोई भी सरकारी योजना तब तक सफल नहीं हो सकती जब तक उसका क्रियानवयन सही तरीके से न हो। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की सफलता का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हमारे डॉक्टर है। यह बात वरिष्ठ मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने चिकित्सा प्रकोष्ठ सम्मेलन के दौरान कहीं।

रविवार को रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन साय, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विमल चोपड़ा की उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता के तैल चित्र पर

पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुई ।

डॉक्टर्स सम्मेलन में रायपुर शहर के विभिन्न अलग अलग चिकित्सा प्रणाली के विशेषज्ञ उपस्थित थे डॉक्टर्स के समूह को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की आप सभी समाज के प्रबुद्ध जन है समाज में डॉक्टर्स का विशेष स्थान और सम्मान है

चिकित्सकों को धरती का भगवान माना जाता है क्योंकि वे मावन जीवन की रक्षा करते है। यही वजह है कि एक अलग ही तरह के सम्मान का भाव उनके प्रति हम सब के मन में रहता है।

भाजपा ने भी हमेशा से ही चिकित्सकों की भावनाओं का सम्मान किया है। हमेशा ही उन्हें हर संभव सहयोग करती है। आज भाजपा सरकार द्वारा लागू आयुष्मान योजना के तहत लोगों का 5 लाख रुपए तक का ईलाज किया जाता है जिसमे इन चिकित्सकों का पूर्ण साथ और सहयोग मिलता है।

कोरोना काल में अथक सेवाएं देकर भारतीय डॉक्टरों ने देश दुनिया में अपनी काबिलियत दिखाई :-

श्यामबिहारी जयसवाल

मंच पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की विशेष उपस्थिति थी उन्होंने डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है आपके स्वास्थ्य संबंधी सुझाव हमें मिलते रहते हैं और निरंतर उनपर कार्य करने का प्रयास भी किया जाता है उन्होंने कहा की कोरोना काल में अथक सेवाएं देकर भारतीय डॉक्टरों ने देश दुनिया में अपनी काबिलियत दिखाई और सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी बड़ी महामारी से लड़ाई में हमे सफलता प्राप्त हुई भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में सदी की सबसे बड़ी महामारी से लड़ने में भारतीय डॉक्टरों का लोहा देश दुनिया ने माना है आप सभी हृदय से बधाई के पात्र हैं।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित डॉक्टर्स सम्मेलन में मंच संचालन डॉक्टर किशोर सिन्हा द्वारा किया गया एवं आभार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया ।

आज आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. जे. पी.शर्मा, डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी, डॉ. सत्येंद्र पांडेय, डॉ. रवि राठी, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी सहित रायपुर में निवासरत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र के नामचीन डॉक्टर और विशेषज्ञ उपस्थित थे ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html