google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली पहुंचा,भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज का मामला DM और SSP तलब.......

Aug 21, 2023
2 min read



























































13 जुलाई को पटना में बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दफ्तर तक पहुंच गया है | इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा को दिल्ली तलब किया है | बीजेपी के लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की शिकायत के आधार पर ओम बिरला ने पटना प्रशासन के दोनों अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा स्पीकर से शिकायत की थी कि 13 जुलाई को बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची गई थी |

बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज की घटना के दौरान जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की थी और वह बुरी तरह घायल हो गए थे और फिर उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में इलाज कराना पड़ा था. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने ऊपर हुए हमले को जानलेवा बताते हुए इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए अब ओम बिरला ने पटना के डीएम और एसएसपी को दिल्ली तलब किया है. लोकसभा स्पीकर द्वारा पटना डीएम और एसएसपी को दिल्ली तलब करने के मामले को केंद्र सरकार और नीतीश कुमार सरकार के बीच नई खींचतान के तौर पर देखा जा रहा है |

पिछले महीने 13 जुलाई को बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बीजेपी ने सदन से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था | बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले सदन में हंगामा और वॉकआउट कर बाहर निकल आए थे | बाद में गांधी प्रतिमा से मार्च निकाला था. विरोध प्रदर्शन के बीच पटना पुलिस ने पानी की बौछार की थी | आंसू गैस छोड़ी. बवाल के बीच एक बीजेपी नेता की मौत हो गई थी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है. महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html