दीपावली पर छत्तीसगढ़ के छात्रों को तोहफा, 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने दिवाली के त्योहार को देखते हुए अवकाश की अवधि में एक दिन का इजाफा कर दिया है।
अब राज्यभर के विद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक लगातार छह दिनों का अवकाश रहेगा। विभाग की ओर से पहले 6 से 10 नवंबर तक पांच दिनों की छुट्टी तय की गई थी। हालांकि, विद्यार्थियों और शिक्षकों की लगातार आ रही अपीलों को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छुट्टी को एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। इस संशोधन के बाद अब दशहरा, दीपावली और शीतकालीन सत्र की कुल छुट्टियां 15 से बढ़कर 16 दिन हो गई हैं।
तारीखों में बदलाव और नया शेड्यूल -
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी कैलेंडर में तीनों प्रमुख त्योहारों पर पांच-पांच दिन का अवकाश तय हुआ था। ताजा आदेश के तहत केवल दीपावली की छुट्टियों में विस्तार किया गया है, जबकि दशहरा (17 से 21 अक्टूबर) और शीतकालीन अवकाश (24 से 28 दिसंबर) के पुराने शेड्यूल में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। त्योहार के बाद 12 नवंबर 2026 से शिक्षण कार्य दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन और स्कूलों की स्थिति के हिसाब से तिथियों में थोड़ा अंतर आ सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments