google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिला दण्डाधिकारी द्वारा शुष्क अवधि में छापेमारी जारी...

Nov 17, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद- जिले में विधानसभा निर्वाचन कार्य निर्विघ्न तथा निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक द्वारा घोषित शुष्क अवधि/दिवस में बंदी के दौरान जिले की आबकारी टीम अलर्ट मोड में रही। आबकारी टीम द्वारा निरंतर गश्त कर देशी मदिरा वेयरहाउस, बार तथा मदिरा दुकानों की सीलिंग तथा सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की आकस्मिक जांच की गयी।


इस अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रखने के उद्देश्य से होटल, ढाबे तथा संदिग्ध परिसरों की तलाशी/जांच की गयी तथा अवैध मदिरा विक्रय का प्रकरण प्रकाश में आने पर आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु कुल 35 छापेमारी करते हुए 10 प्रकरणों में कुल 797.82 लीटर अवैध मदिरा तथा 9450 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।


ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र में आबकारी स्टॉफ बरगढ़/नुआपाड़ा तथा आबकारी स्टॉफ सराईपाली/बागबाहरा द्वारा सीमा समन्वय कर संयुक्त रेड कार्यवाही करते हुए 161 पाउच (32.20 लीटर) ओड़िशा निर्मित मदिरा जप्त की गयी। सीमापार मादक पदार्थों के चौर्यनयन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले की सीमावर्ती जाँच चौकी खम्हारपाली तथा टेमरी में स्थैतिक निगरानी दल तथा उड़नदस्ता दल के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए वाहनों की सघन जाँच की गयी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html