जिला स्तरीय बॉडीबिल्डिंग(2023) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
17/09/ 2023को जिम यूनियन जांजगीर चाँपा द्वारा जिले में 7 वे मिस्टर जांजगीर-चांपा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की जिम यूनियन क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब जांजगीर ब्रांच तथा चांपा ब्रांच के संचालक कैलाश वर्मा तथा किशन वर्मा के नेतृत्व में मिस्टर जांजगीर-चांपा का खिताब राज परदान हासिल किया। इसके अतिरिक्त हल्क फिटनेस क्लब के कुल 7 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
जिससे 7 बॉडीबिल्डिंग में पंकज पटेल, आकाश कुमार कश्यप, दीपक कुमार सिदार, राज प्रधान विशाल पटेल सहदेव साहू आदर्श बरेथ चितरंजन बघेल हल्क फिटनेस क्लब परिवार को प्राप्त हुए। हल्क फिटनेस क्लब शानदार चार बार ये खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर हल्क फिटनेस क्लब के संचालक का कहना है कि राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हल्क फिटनेस क्लब जांजगीर तथा चांपा ब्रांच के बॉडी बिल्डर्स लगातार अपने कदम आगे बढ़ाते जा रहे हैं तथा जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हल्क फिटनेस क्लब परिवार उनकी इस उपलब्धि से गौरवान्वित है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments