google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में छात्राओं को साइकिल वितरण...

Aug 1
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत संत कंवर राम स्कूल कटोरा तालाब में स्कूल की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी द्वारा साइकिल वितरण किया गया |


उनको शुभकमनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करते रहने, आगे बढ़ते रहने, अपना हौसला बनाए रखने और अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन करने का संकल्प लेकर पढ़ाई में जुट जाने की स्कूल के सभी छात्राओं से विनम्र अपील मंच से की | साइकिल पाकर स्कूल के छात्राओं के चेहरे खिल उठे |


इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नगर निगम रायपुर की पार्षद स्वप्निल मिश्रा सहित सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा महामंत्री शैलेन्द्र ,बबला होतवानी, कैलाश राजपूत, प्रशांत जगत, वार्ड पार्षद कार्यालय सहायिका गायत्री देवांगन, संत कँवरराम स्कूल कटोरा तालाब की प्रधानाचार्य सुचि विश्वास स्कूल के अन्य शिक्षकगणों एवं स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर स्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरण किया और उनको हार्दिक शुभकामनायें दीं |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html