google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

NEET काउंसलिंग सूची में नाम न आने से दुखी छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली: NEET के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही 21 साल की छात्रा की मौत ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं और एडमिशन की दौड़ में युवाओं पर पड़ने वाले दबाव की ओर ध्यान खींचा है, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रहने वाली छात्रा ने इस साल NEET क्वालिफाई किया था | लेकिन मेडिकल काउंसलिंग के पहले राउंड की लिस्ट में नाम न होने की वजह से वह काफी परेशान थी जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए सुसाइड कर लिया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है | मृतका की पहचान श्रुति लया के रूप में हुई है, वह पलायमकोट्टई के अनबु नगर के पास सिद्धार्थर नगर निवासी हरिकृष्णन की बेटी थी |हरिकृष्णन आईटी क्षेत्र में काम करते हैं, श्रुति लया ने वर्ष 2023 में पलायमकोट्टई के एक निजी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी |

श्रुति ने 12वीं पूरी करने के बाद मेडिकल की पढ़ाई में एडमिशन लेने के उद्देश्य से NEET की तैयारी शुरू की और एक कोचिंग सेंटर से जुड़ गई, बताया गया है कि उसने पिछले साल भी NEET परीक्षा दी थी, लेकिन मेडिकल सीट हासिल नहीं कर सकी थी | इसके बाद उसने इस साल दोबारा परीक्षा की तैयारी की और NEET क्वालिफाई किया | NEET क्वालिफाई करने के बाद श्रुति मेडिकल सीट मिलने का इंतजार कर रही थी | हाल ही में मेडिकल काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी हुई और इस दौरान चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई, रिपोर्ट के मुताबिक, सूची में अपना नाम नहीं देखकर वह कथित तौर पर काफी परेशान हो गई थी, परिजनों के अनुसार, श्रुति रात में अपने कमरे में सोने चली गई थी | सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली तो परिजनों ने घर और आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, इसके बाद उसे घर के पास एक शेड में गंभीर हालत में पाया गया | घटना की सूचना मिलने के बाद पेरुमालपुरम पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया | पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि काउंसलिंग सूची में नाम नहीं आने के अलावा छात्रा के तनाव के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी, मामले में आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी |

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html