google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हथियार लहराने पर विवाद, युवराज पर चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार...

Oct 22
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धरसींवा :- राजधानी रायपुर से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुड़दंग और हथियारों के खुले प्रदर्शन का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिलतरा में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवक कथित तौर पर अवैध देशी कट्टा और धारदार हथियार लहराते हुए हुड़दंग कर रहे थे। जब 28 वर्षीय युवराज वर्मा बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और इसके कुछ देर बाद सिलतरा चौक पर घेरकर उन पर बेरहमी से हमला कर दिया।


स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर 'कबाड़ी किंग' के नाम से चर्चित परिवार का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि मुख्य आरोपी अब्दुल बसीर खान उर्फ नज्जू खान और उसके बेटे इलाके में अपनी दबंगई के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाओं के कारण क्षेत्र में इस परिवार को लेकर पहले से नाराजगी रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।


20 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे हथनीन तालाब के पास शुरू हुई। बताया गया कि नज्जू खान के बेटे साईं बिहार समिति के सदस्यों से विवाद कर रहे थे। इसी दौरान 28 वर्षीय युवराज वर्मा वहां बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी उसे धमकी देकर वहां से चले गए। इसके करीब आधे घंटे बाद शाम लगभग 6 बजे युवराज सिलतरा चौक पर खड़ा था। इसी दौरान नज्जू खान ने अपने बेटों नसीम खान, वसीम खान और अन्य साथियों को वहां बुला लिया। आरोपियों ने युवराज को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी।


आरोप है कि नसीम खान ने ईंट से युवराज के सिर पर हमला किया, जबकि वसीम खान ने कड़े और मुक्कों से उसके चेहरे व नाक पर वार किया। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अन्य आरोपी ने उसकी पीठ में धारदार चाकू घोंप दिया। हमले में घायल युवराज किसी तरह सिलतरा थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।


सिलतरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अक्टूबर को मुख्य आरोपी नज्जू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर बाल न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html