महंगे फोन से मोहभंग, पुराने फ्लैगशिप मॉडलों की मांग में जोरदार उछाल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नए स्मार्टफोन्स के दाम आसमान छूने के कारण भारत में पुराने प्रीमियम और रिफर्बिश्ड हैंडसेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लोग कम खर्च में बेहतर कैमरा, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाने के लिए पुराने फ्लैगशिप फोनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ताजा बाजार आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन की बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कलपुर्जों के महंगे होने और नए डिवाइस की बढ़ती कीमतों के चलते ग्राहक इस विकल्प की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं।
आज के समय में ग्राहकों के पास तय बजट में साधारण नया मिडरेंज फोन खरीदने या कम कीमत में पुराना प्रीमियम मॉडल चुनने का विकल्प मौजूद है। पुराने फ्लैगशिप फोन सस्ते दाम में बेहतरीन हार्डवेयर और ताकतवर प्रोसेसर मुहैया कराते हैं। अनुमान है कि सालभर के दौरान रिफर्बिश्ड मार्केट में कुल 16 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है।
खरीदारी करते समय पुराने फ्लैगशिप और रिफर्बिश्ड डिवाइस के अंतर को समझना जरूरी है। पुराना फ्लैगशिप जहां किसी ब्रांड का पिछली पीढ़ी का प्रीमियम मॉडल होता है, वहीं रिफर्बिश्ड फोन इस्तेमाल के बाद कंपनी द्वारा जांचे और सुधारे गए हैंडसेट होते हैं। इनमें बैटरी या स्क्रीन जैसे पार्ट्स बदले जा चुके हो सकते हैं, इसलिए सिर्फ नाम देखकर फोन की कंडीशन का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
पुराना फोन खरीदते वक्त बैटरी बैकअप, स्क्रीन की गुणवत्ता और स्पेयर पार्ट्स की जानकारी पर खास गौर करें। कई बार स्थानीय स्तर पर बदले गए पार्ट्स ऑरिजिनल नहीं होते, जिससे फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। हमेशा वारंटी, बिल और रिटर्न पॉलिसी की शर्तों को अच्छी तरह जांचने के बाद ही डील पक्की करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments