google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजस्व आय बढ़ाने पर चर्चा, आमानाका वेंडिंग जोन, अन्य वेंडिंग जोन पर चर्चा, सीएसआर मद से एक वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्णय, विज्ञापन बोर्ड लगाने चिन्हित स्थानों पर सहमति....

Jul 19
2 min read
  • निगम जोन 7 में जोन अध्यक्ष, पार्षदों से जोन कमिश्नर ने विभिन्न विषयों पर की चर्चा, प्रत्येक शनिवार को जोन के एक वार्ड में हर वार्ड से 5 सफाई कामगार कुल 35 सफाई कामगारों का विशेष गैंग लगाकर सफाई अभियान चलाने का निर्णय

  • मौसमी बिमारियों को लेकर वार्डवासियों को जागरूक बनाने, एमएमयू भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगवाने, जलभराव की समस्या दूर करने, विकास कार्यों को तेज करने, कार्यादेश के बाद भी विकास कार्य नहीं करने पर सम्बंधित ठेकेदारों को काली सूची में दर्ज करने पर चर्चा

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से-

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 कार्यालय में जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, दीपक जायसवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल, मीना ठाकुर रोनिता प्रकाश जगत, दीप मनीराम साहू सहित कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस सहित नगर निगम जोन 7 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा एवं विचार - विमर्श किया |

बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों की सहमति पर प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक वार्ड के 5 सफाई कामगारों कुल 35 सफाई कामगारों की विशेष सफाई गैंग को जोन अंतर्गत एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाने भेजने का निर्णय लिया गया |


बैठक में मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम करने वार्डवासियों को जागरूक बनाने एमएमयू स्वास्थ्य शिविर लगाकर नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्णय लिया गया. वार्डो में जलभराव की समस्या को दूर करने लगातार सफाई करवाने वार्डों में विकास कार्यों को गतिमान करने पर चर्चा की गयी | कार्यादेश के बाद भी विकास कार्य नहीं करने वाले सम्बंधित ठेकेदारों को नियमानुसार नगर निगम की काली सूची में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया |


जोन 7 के सभी वार्डों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमनुकूल कड़ाई से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया | जोन 7 के वार्डो में राजस्व आय को बढ़ाने चर्चा की गयी | विज्ञापन बोर्ड लगाने सर्वे में चिन्हित स्थानों पर नगर निगम को राजस्व आय हेतु विज्ञापन बोर्ड लगाने पर सहमति बनी | आमानाका वेंडिंग जोन को किसी बड़ी विज्ञापन एजेंसी के माध्यम से विकसित करने, जोन 7 क्षेत्र के वेंडिंग जोन में किसी एक वेंडिंग जोन को सीएसआर मद के माध्यम से विकसित करने जोन के सभी वार्डो में स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे शीघ्र करवाने पर सहमति बनी, सीएन्ड डी वेस्ट, ग्रीन नेट, सड़क बाधा, गन्दगी पर नियमानुसार जुर्माना लेकर निगम जोन 7 की राजस्व आय में वृद्धि करने पर चर्चा कर उस पर आवश्यक नियमावली अनुसार कार्रवाई करने सहमति बनी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html