दिव्यांग धनेश्वर को मिली नई राह, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूरी की अपनी बात....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सूरजपुर जिले के कसलगिरी गांव निवासी धनेश्वर साहू को ट्राइसाइकिल सौंपी है। कुछ समय पहले क्षेत्र के दौरे के दौरान धनेश्वर से मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने अपनी आवागमन की परेशानी साझा की थी। उसी वक्त मंत्री ने उन्हें जल्द मदद का भरोसा दिलाया था।
अपने वादे को निभाते हुए बीरपुर स्थित अपने निज निवास पर उन्होंने धनेश्वर को यह वाहन भेंट किया। इस सहायता के मिलने से अब उनके लिए रोजमर्रा के कामकाज और आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। इस मौके पर कहा गया कि जरूरतमंदों की कठिनाइयों को दूर करना और दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसे प्रयास लगातार आगे भी जारी रहेंगे ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंच सके।
#सेवासंकल्पअभियान #दिव्यांगसहायता #सूरजपुर #छत्तीसगढ़ #LakshmiRajwade #SocialWelfare #brekingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments