प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़:- में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का एक और मौका सामने आया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। पटवारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन आयोग (CG Vyapam) के माध्यम से कराई जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना होगा। भर्ती प्रस्ताव CG Vyapam के पोर्टल पर दर्ज होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होगी। आवेदन की तारीख, पात्रता, परीक्षा शुल्क और परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में दी जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments